Best Inspirational Quotes in hindi | Great Quotes from Great Leaders

दोस्तों आज हम आपके लिये लाये है Great quotes from great leaders का कलेक्शन, यदि इन Quotes को नियमित रूप से पढ़ते हो तो आपके जीवन काफी कुछ बदलाव हो सकता है और साथ ही आप Positivity से घिरे रहोगे और आपके जीवन में आने वाली हर मुश्किलों का आप डटकर सामना कर पाएंगे।

Note : यदि कोई-सा भी Quotes जो आपको बहुत अच्छा लगे उसे लिख लो या फिर पेज को बुकमार्क (Bookmarks) कर के आप अपने mobile या Laptop में सेव (Save) कर लीजिये।

chanakya Quotes and Thoughts in Hindi (चाणक्य के अनमोल विचार):

चाणक्य : चंद्र-गुप्त मौर्य के गुरु और महामंत्री थे, वेद और शास्त्र के विद्वान भी थे। चाणक्य राजनीति में कूट-नीति के रचयिता थे।

  • अपनी परेशानियों और दुखों का जिक्र सिर्फ अपने उन नज़दीकियों के साथ ही करना चाहिए जिन पर आपका पूरा भरोसा हो।
  • जिस आदमी से हमें काम लेना है, उससे हमें वही बात करनी चाहिए जो उसे अच्छी लगे।
  • पत्नी जैसी भी हो, धन जितना भी हो, भोजन कैसा भी हो, यह सब यदि समय पर मिल जाए तो सबसे अच्छा है।
  • शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है, एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है।
  • जिंदगी में जब विपरीत समय आए तो अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में किसी को भी न बताए, क्योंकि इसका हमेशा फायदा उठाया जा सकता है।
  • फूलों की सुगंध केवल वायु की दिशा में फैलती है, लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा में फैलती है।
  • कभी भी उनसे मित्रता मत कीजिये जो आपसे कम या ज्यादा प्रतिष्ठा हों, ऐसी मित्रता कभी आपको ख़ुशी नहीं देगी।
  • जब आप किसी काम की शुरुआत करें, तो असफलता से मत डरें और उस काम को ना छोड़ें। जो लोग ईमानदारी से काम करते हैं वो सबसे प्रसन्न होते हैं।
  • दौलत, दोस्त, पत्नी, और राज्य दोबारा हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन शरीर दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता है।
  • कभी उस दौलत की कामना मत कीजिए, जो आपको आपके दुश्मन की चापलूसी करने पर विवश कर दें। आपको अपने जीवन के नैतिक नियम से विमुख कर दे।
  • संतुलित दिमाग जैसी कोई सादगी नहीं है, संतोष जैसा कोई सुख नहीं है, लोभ जैसी कोई बीमारी नहीं है, और दया जैसा कोई पुण्य नहीं है।
  • किसी मूर्ख व्यक्ति के लिए किताबें उतनी ही उपयोगी हैं जितना कि एक अंधे व्यक्ति के लिए आईना।
  • व्यापारी के लिए कोई भी देश दूर नहीं होता, वह अपने कारोबार के लिए कहीं भी जा सकता है।

Publius Vergilius Maro Quotes and Thoughts in Hindi (पब्लियस वर्जिलियस मारो के अनमोल विचार)

पब्लियस वर्जिलियस मारो : रोम के प्राचीन कवि थे, इनका पूरा नाम पब्लियस वर्जिलियस मारो था। इनकी गिनती रोम के महानतम कवियों में की जाती है।

  • वही लोग सफल होते हैं, जो जानते हैं कि वह सफल ही होंगे।
  • डर लगने का मतलब है कि दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है।
  • बाहरी सुंदरता से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है। यह हमेशा नहीं रहती है।
  • जो लोग मुश्किलों का सामना करना जानते हैं, अच्छी किस्मत उन्हीं के साथ होती है।
  • हर व्यक्ति सभी काम नहीं कर सकता है।
  • आप ही खुद के साथ तुलना कर सकते हैं, कोई दूसरा नहीं।
  • बुरे वक्त को धैर्य और समझदारी से ही जीत सकते हैं।
  • वही व्यक्ति खुश रहना जानता है जो चीज़ों और घटनाओं के होने का कारण जानता है।
  • जो अच्छा काम आप आज करेंगे, इसका फल आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।
  • हर व्यक्ति के सुख और दुख बिल्कुल अलग होते हैं।
  • ऐसा वक्त ज़रूर आएगा जब आप मुश्किल वक्त को भी खुश होकर सुनाएंगे।
  • आज को संभाल कर रखिए, इसी से आने वाला वक्त खूबसूरत बनेगा।
  • जो कुछ भी हो, लेकिन बुरे वक्त को धैर्य और समझदारी से ही जीत सकते हैं।
  • सबसे अच्छा वक्त, सबसे जल्दी गुज़र जाता है।

Martin Luther King Jr. Quotes and Thoughts in Hindi (मार्टिन लूथर किंग जूनियर के अनमोल विचार)

मार्टिन लूथर किंग जूनियर का जन्म 15 जनवरी 1929 को हुआ था। मार्टिन लूथर अमेरिका के एक पादरी, आंदोलनकारी एवं अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता थे। इन्हें अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है।

  • हमारे जीवन का उस दिन अंत होना शुरू हो जाता है, जिस दिन हम उन मुद्दों के बारे में चुप हो जाते हैं, जो आम समाज के लिए मायने रखते हैं।
  • सही काम को करने के लिए, समय भी हर क्षण सही ही होता है।
  • अंधकार को अंधकार से नहीं, बल्कि प्रकाश से दूर किया जा सकता है। नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि प्रेम से खत्म किया जा सकता है।
  • मैंने प्रेम को ही अपनाने का निर्णय किया है, घृणा करना तो बहुत कष्टदायक काम है।
  • हमें सीमित निराशा को स्वीकार करना चाहिए, लेकिन असीमित आशा को कभी नहीं भूलना चाहिए।

Blaise Pascal Quotes and Thoughts in Hindi (ब्लेज़ पास्कल के अनमोल विचार)

ब्लेज पास्कल का जन्म 19 जून 1623 को हुआ था, पास्कल फ्रांसीसी गणितज्ञ, भौतिकज्ञ और धार्मिक दार्शनिक थे। इन्होंने वैज्ञानिक विधि के समर्थन में कई लेख भी लिखे हैं।

  • आप उन्हीं चीजों की तरफ आकर्षित होते हैं जो आपको समझ में नहीं आती है।
  • मनुष्य की ज्यादातर समस्याएं इस वजह से होती है कि वो खाली कमरे में कुछ वक्त अकेले और शांत नहीं बैठ सकता है।
  • अलग-अलग व्यवस्थित शब्दों का अलग-अलग अर्थ होता है, और अलग-अलग व्यवस्थित अर्थों का अलग-अलग प्रभाव होता है।
  • जब आप किसी को प्यार करते हैं, तो आपकी मुलाकात दुनिया के सबसे खूबसूरत व्यक्ति से होती है, यानी खुद के साथ।
  • छोटी बुद्धि के लोग केवल साधारण चीजों के बारे में ही सोचते हैं, जबकि महान लोग साधारण में से ही कुछ असाधारण ढूंढ निकालते हैं।
  • विनम्रता भरे शब्दों से कोई नुकसान नहीं होता, काफी कुछ हासिल कर लेते हैं।
  • छोटी चीजों से ही दिमाग को आराम मिलता है, क्योंकि छोटी बातें ही दिमाग और दिल को परेशान करती है।
  • बिना शक्ति के न्याय दुर्बल है और बिना न्याय के शक्ति अत्याचारी है।
  • हमें अपनी सीमा जाननी चाहिए, हम सब कुछ-कुछ है लेकिन हम में से कोई भी सब कुछ नहीं है।
  • उन तर्कों पर हम ज्यादा जल्दी विश्वास करते हैं जिनका अविष्कार खुद करते हैं, क्योंकि हम उनकी सच्चाई जानते हैं।
  • आप चाहते हैं कि लोग आपके बारे में अच्छा सोचे, तो आप खुद के बारे में अच्छा बोलना बंद कर दीजिए।

Fyodor Dostoyevsky Quotes and Thoughts in Hindi (फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की के अनमोल विचार)

फ्योदोर दोस्तवोस्की का जन्म 11 नवंबर 1821 में हुआ था। फ्योदोर दोस्तवोस्की रूसी भाषा की महान साहित्यकार थे। और इसके साथ ही कहानीकार, उपन्यासकार, और निबंध लेखन भी थे।

  • एक लक्ष्य को हासिल करना, दूसरे लक्ष्य की और बढ़ने की तरह है।
  • दो काम करने से लोग सबसे ज्यादा घबराते हैं। पहला- नया कदम बढ़ाना, और दूसरा- नया शब्द बोलना।
  • खुद से झूठ बोलना, दूसरों से झूठ बोलने से भी ज्यादा खतरनाक है।
  • खुद से झूठ बोलना, दूसरों से झूठ बोलने से भी ज्यादा खतरनाक है।
  • आप अपने जीवन को सही तरीके से जी रहे हैं तो आपके पास कई कहानियां होंगी सुनाने के लिए।
  • इंसान को अपनी मुश्किलें गिनना ही आती है, वह कभी खुशियों की गिनती नहीं करता है।
  • प्रेम का मतलब ही पीड़ा है। इसके बिना प्रेम मुमकिन नहीं है।
  • आत्मा को सुकून पहुंचाने के लिए बच्चों के साथ जीवन गुजारिए।
  • कोई भी विषय इतना पुराना नहीं होता कि उस पर कुछ नया न कहा जा सके।

Marie Curie Quotes and Thoughts in Hindi (मेरी क्युरी के अनमोल विचार)

मैरी क्युरी का जन्म 7 नवंबर 1867 को हुआ था। मैरी क्युरी विश्वप्रसिद्ध भौतिकविद और रसायन शास्त्री थी। इन्होंने रेडियम की खोज की थी और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली वैज्ञानिक थी।

  • किसी भी व्यक्ति के लिए जीवन आसान नहीं है। फिर क्या किया जाए? इससे बाहर निकलने का एक ही रास्ता है, खुद पर विश्वास कीजिए।
  • उस वक्त तक डरने की कोई जरूरत नहीं है जब तक आप जानते हैं कि जो कर रहे हैं वह सही है, उससे किसी को नुकसान नहीं पहुंच रहा है।
  • कम ही लोग इस बात की तरफ ध्यान देते हैं कि क्या हो चुका है, ज्यादातर लोगों की रुचि इस बात में रहती है कि क्या बाकी रह गया है।
  • किसी चीज की गहराई को तभी समझ पाएंगे जब आपके पास पूरी आजादी हो।

Kahlil Gibran Quotes and Thoughts in Hindi (खलील जिब्रान के अनमोल विचार)

खलील जिब्रान का जन्म 6 जनवरी 1883 को हुआ था। खलील जिब्रान श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले, देश-विदेश में भ्रमण करने वाले खलील जिब्रान अरबी, अंग्रेजी, फांसी के ज्ञाता, दार्शनिक और चित्रकार भी थे।

  • दोस्ती एक खूबसूरत जिम्मेदारी है, यह कोई अवसर या मौका नहीं है।
  • जो बीत चुका है वह आज के लिए सुंदर याद है। लेकिन आने वाला कल आज के लिए किसी हसीन सपने से कम नहीं है।
  • अपने सुख-दुख अनुभव करने से बहुत पहले,हम स्वयं उन्हें चुनते हैं
  • जो सही है, वो लोगों के दिल के करीब होता है, लेकिन जो दयालु है वह भगवान के हृदय के करीब होता है।
  • आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे जाने दे। अगर वह लौटते हैं तो वह हमेशा से आपके थे और अगर नहीं लौटते हैं तो कभी आपके नहीं थे।

Kurt Vonnegut Quotes and Thoughts in Hindi (कर्ट वोनेगट के अनमोल विचार)

कर्ट वोनेगट का जन्म 11 नवंबर 1922 को हुआ था। कर्ट वोनेगट बीसवीं सदी के महान अमरीकी व्यंग्यकार, उपन्यासकार और ग्राफिक आर्टिस्ट भी थे।

  • अच्छा व्यक्ति मृत्यु के बाद मिलने वाले पुरस्कार और दंड से बेखौफ होकर जीवन जीता है।
  • किसी काम को आप बीच में ही छोड़ देते हैं या आधा ही करते हैं, तो आप अंधों की दुनिया में काने राजा की तरह है।
  • ऐसे व्यक्ति से सावधान रहिए, जो कुछ नया सीखना चाहता है और सीखता भी है, लेकिन उसे खुद में कोई सुधार महसूस नहीं होता।
  • हम वही बन जाते हैं जैसा हम बनने की कोशिश करते है, इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति जैसा बनने से पहले थोड़ी सावधानी बरतिए।
  • उम्र बढ़ना किसी निराशा से कम नहीं है। इसकी कोई दवा भी उपलब्ध नहीं है। अगर आप यह न समझे कि हंसना ही हर बात का इलाज है।

Please also see these motivational and inspirational quotes :

दोस्तों यह “Best Inspirational Quotes in hindi | Great quotes from Great leaders ” आपको कैसे लगे हमें कमेंट में जरूर बताइए, और दोस्तों जहां भी Possible हो WhatsApp, Facebook, Google+ पर अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करें, दोस्तों “Best Inspirational Quotes in hindi” को पढ़ने के लिए nikhilvijayvargiya.com की तरफ से आपको धन्यवाद!!

दोस्तों यदि आपके पास Hindi मैं कोई Article, Biography, Inspiring Poem, Motivational story, Moral story, Hindi Quotes, या फिर कोई और जानकारी है और यदि आप हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ ईमेल करें| हमारी E-mail ID: admin@nikhilvijayvargiya.com |यदि आपकी पोस्ट हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे | Thankyou!!

Nikhil Vijayvargiya

This Nikhil Vijayvargiya. A Motivational Blogger.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *