खेल अब बन रहा है जन आंदोलन : खेलो इंडिया यूथ गेम

भारत की 65% आबादी 35 वर्ष से कम उम्र के नौजवानों की है, तो फिर क्या भारत खेल की दुनिया में अपना नाम रोशन नहीं कर सकता? भारत के आगे बढ़ने का मतलब सिर्फ सैन्य शक्ति या आर्थिक आधार तक सीमित होना नहीं है। खेलों की दुनिया में उसके एथलीटों का प्रदर्शन भी उस देश को दुनिया में सॉफ्ट पावर के रूप में स्थापित करता है। लेकिन यह सॉफ्ट पावर बनने के लिए एक विजन होना जरूरी है और उस विजन की शुरुआत भारत में 2014 में हुई. मकसद था कि, टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के जरिए टॉप लेवल की एथलीट को ओलंपिक के लिए तैयार करना।

भारत विश्व में उच्चतम शिखर को तब हासिल करेगा, जब खेलों के सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में पुरस्कारों की बात होगी तो हमेशा फ्रंट लाइन में या फिर आगे की कतार में भारत ही भारत दिखाई दे। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार खेल को सामाजिक जीवन और राष्ट्र जीवन का अहम हिस्सा बनाकर ऐसी व्यवस्था विकसित कर रही है ताकि ओलंपिक तक भारत की गूंज हो। इसी का यह परिणाम है कि इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारत के 100 से अधिक एथलीट Qualify हुए हैं और यह सभी खिलाड़ी अब टोक्यो ओलंपिक में अपना दमखम दिखाने को तैयार है।

खेलो इंडिया और नेशनल टैलेंट सर्च : प्रतिभाएं तो वहां होती है जहां तक सरकार की पहुंच सीधे नहीं हो पाती है। इसी के बीच सेतु बनाने का काम किया है खेलो इंडिया योजना ने। सन 2018 में लॉन्च हुई योजना भारत में जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें ओलंपिक के पोडियम तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभा रही है।

खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 को निम्न कार्यक्षेत्र में विभाजित किया है

  • खेल का मैदान विकास
  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता
  • स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग और सर्जन
  • कोचिंग में सुधार
  • राज्य स्तरीय खेलो इंडिया सेंटर
  • प्रतिभा खोज उनका विकास
  • स्कूली बच्चों की फिटनेस
  • खेल अकादमीयों को सहायता
  • ग्रामीण और आदिवासी खेलो को बढ़ावा देना |
  • शांति और विकास के लिए खेल
  • विकलांग लोगो के बीच खेल को बढ़ावा देना |
  • महिलाओ के लिए खेल

खेलो इंडिया कार्यक्रम योजना:

  • इस खेल कार्यक्रम को व्यक्तिगत, सामुदायिक, आर्थिक और राष्ट्रीय विकास के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम में एक अखिल भारत स्तरीय स्पोर्ट छात्रवृत्ति योजना भी शामिल है, जो चुनिंदा खेलों में प्रति वर्ष 1,000 प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को कवर करेगी। इस योजना के तहत चुने गए हर Athlete को सालान तौर पर 5 लाख रुपये की Scholarship 8 साल तक लगातार मिलेगी।
  • खेलो इंडिया में अब तक 25 खेलो को शामिल किया गया है

दोस्तों “ खेल अब बन रहा है जन आंदोलन “ यह Article आपको कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताइए, और दोस्तों जहां भी Possible हो WhatsApp, Facebook, Google+ पर अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करें, दोस्तों यह Article को पढ़ने के लिए nikhilvijayvargiya.com की तरफ से आपको धन्यवाद!!

दोस्तों यदि आपके पास Hindi मैं कोई Article, Biography, Inspiring Poem, Motivational story, Moral story, Hindi Quotes, या फिर कोई और जानकारी है और यदि आप हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो कृपया अपना नाम और शहर लिखकर ईमेल करें। हमारी E-mail ID: admin@nikhilvijayvargiya.com। यदि आपकी पोस्ट हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे । Thankyou!!

Nikhil Vijayvargiya

This Nikhil Vijayvargiya. A Motivational Blogger.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *