Rishi Kapoor : ऋषि कपूर की ज़िंदगी की 15 दिलचस्प बातें

ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे। वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके थे। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका था।

Interesting facts of rishi kapoor

Fact 1. ऋषि कपूर ने 1973 में महज 21 वर्ष की आयु में फिल्म बॉबी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म लोगो के बीच में काफी प्रसिद्ध हुई थी। इसके पहले उन्होंने ‘मेरा नाम जोकर’ में अपने पिता राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था।

Fact 2. ऋषि कपूर बॉलीवुड में चिंटू (Chintu) के नाम से मशहूर थे।

Fact 3. ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में 130 से ज्यादा बॉलीवुड फ़िल्मी की थी। Rishi Kapoor ने ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार ही निभाया है। वहीं वें अपने यूनिक किरदारों से अपने फ़िल्मी करियर के ‘सेकंड इनिंग’ में भी बहुत अच्छा कर रहे थे।

Fact 4. ऋषि कपूर के साथ नीतू की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया, खासतौर पर युवा इस जोड़ी के दीवाने थे। दोनों ने कई फिल्में की और अधिकांश सफल रही।

Fact 5. नीतू कपूर से शादी करने से पहले ऋषि ने उन्हें 5 साल तक डेट किया, नीतू की मां को दोनों का साथ रहना पसंद नहीं था। जब भी दोनों डेट पर जाते तो नीतू की मम्मी उनके कजिन (cousin ) को साथ भेजती थीं।

Fact 6. ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने पहली फिल्म ‘जहरीला इंसान‘ थी, जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। महज 14 साल की उम्र में नीतू ने ऋषि को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्म के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी इस आदत से नीतू गुस्सा भी करती थी, लेकिन शायद यही तकरार धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर प्यार हुआ और अंत मैं दोनों की शादी हो गयी।

Fact 7. ऋषि कपूर और नीतू सींह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुइ थी। इनके दो बच्चे हैं रणबीर कपूर जो की एक अभिनेता है और रिदीमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइन है। करिश्मा कपूर और करीना कपूर इनकी भतीजियां हैं।

Fact 8. ट्विटर पर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) काफी एक्टिव रहते थे उनके बेटे रणबीर कपूर कई बार इस बात पर अपने पिता ऋषि कपूर की आलोचना भी करते नजर आए हैं। ऐसे ही एक किस्से का जिक्र करते हुए रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था– ‘अच्छा हुआ मेरी पढ़ाई के दिनों में ट्विटर नहीं आया था, वरना पापा मेरा रिपोर्ट कार्ड भी ट्विटर पर शेयर कर देते।

Fact 9. अमर अकबर एंथोनी के एक सीन में ऋषि ने नीतू कपूर को उनके असली नाम नीतू से बुलाया है। इस गलती को ठीक नहीं किया गया और फिल्म में इस दृश्य को देखा जा सकता है।

Fact 10. ऋषि ने एक अंग्रेजी फिल्म भी की है। ‘डोंट स्टॉप ड्रीमिंग‘ (Don’t Stop Dreaming) को शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने निर्देशित किया था।

Fact 11. Rishi Kapoor ने नीतू सिंह के साथ शादी 22 जनवरी 1980 को की थी। कपूर खानदान के नियम के मुताबिक, उनके घर की कोई भी बहू फिल्में नहीं करती। इस धर्म को भी नीतू ने बखूबी निभाया। कहा जाता है कि जब नीतू को फिल्में छोड़कर ग्रहणी बनने के लिए कहा गया तो उन्होंने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तुरंत लौटा दिया था।

Fact 12. ऋषि कपूर 8वीं और उनके दादा 6ठी कक्षा में फेल थे बता दें कि ऋषि कपूर की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कैंपियन स्कूल से हुई उसके बाद वह अजमेर के बोर्डिंग स्कूल मेयो कॉलेज चले गए थे। ऋषि कपूर ने पढ़ाई पूरी करने से पहले ही एक्टिंग में कदम रख दिया था, और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Fact 13. Rishi Kapoor ने 100 से ज्यादा रोमांटिक फिल्मों में अभिनय किया था। जिससे उनकी रोमांटिक फिल्मों के प्रति लगाव को समझा जा सकता था।

Fact 14. ऋषि कपूर की सुपरहिट फिल्मों में से 7 सर्वश्रेष्ठ फिल्में रहीं – मेरा नाम जोकर (1970), बॉबी (1973), अमर अकबर एंथनी (1977), प्रेम रोग (1982), चांदनी (1989), बोल राधा बोल (1992), अग्निपथ (2012)

Fact 15. ऋषि कपूर का Favorite song – Bol Radha Bol Tune Ye Kya Kiya

67 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा :

Bollywood Actor ऋषि कपूर का दिनांक 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे और बुधवार को सांस की समस्या होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 67 वर्षीय अभिनेता ऋषि कपूर ने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।

Nikhil Vijayvargiya

This Nikhil Vijayvargiya. A Motivational Blogger.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *