जे. के. रोलिंग J K Rowling Short Biography in Hindi

दोस्तों क्या आप जे. के. रोलिंग के बारे में जानते हैं? अगर नहीं जानते हों तो, हैरी पॉटर के बारे में तो सुना ही होगा, हैरी पॉटर की काल्पनिक, मायावी दुनिया रचने वाली लेखिका की कहानी भी बहुत गजब है | जे.के.रोलिंग एक ब्रिटिश उपन्यासकार, पटकथा लेखा और फिल्म निर्माता है. वे विश्व में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले ‘Harry Potter’ की लेखिका हैं | सन 2004 में फोर्ब्स पत्रिका ने जे.के.रोलिंग का नाम दुनिया में पुस्तके लिखने से अरब पती बने पहले लेखक के रूप में, विश्व कि दूसरी सबसे अमीर मनोरंजक के रूप में घोषित किया। हैरी पॉटर की फंतासी दुनिया को रचा है जोएन कैथलीन रोलिंग ने, जिनका पेन नेम J K Rowling है।

Full NameJoanne Kathleen Rowling
Date of Birth31 July 1965
Birth PlaceYate, Gloucestershire, England
ProfessionBritish Novelist, Film Producer, Screenwriter
Famous BooksHarry Potter and the Philosopher’s Stone,
The Casual Vacancy
Husband/SpouseJorge Arantes (m. 1992–1995)
Neil Murray (m. 2001)
ReligionAnglican/Christian
Nationality British

J K Rowling का जन्म एक निम्न वर्गीय परिवार में 31 जुलाई 1965 को हुआ | बचपन से ही उनकी कहानियों में रूचि थी. वह खुली आँखों से सपने देखा करती, फंतासी कहानियां लिखा करती और अपनी छोटी बहन डियाना को सुनाया करती थी. और रोलिंग को लिखने का बहुत शौक था | किसी तरह उन्होंने अपने सीनियर कैंब्रिज की शिक्षा पूरी की और एक प्राइवेट कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने लग गई |

इसी बीच जे के रोलिंग की शादी हो गई और 2 साल में 1 बच्चे की मां बनने के कुछ समय बाद आपसी टकराव के कारण उनके पति से तलाक हो गया | अभी वह ठीक से एक विपत्ति से ऊपर भी नहीं पाई और दूसरी विपत्ति नौकरी की आ गई | क्योंकि J K Rowling जिस कंपनी में काम करती थी, उस कंपनी को घाटा लग गया और उसके बाद जे के रोलिंग की नौकरी चली गई | उसके बाद उनके मन में कुछ लिखने का विचार है | फिर उन्होंने हैरी पॉटर नाम का एक किरदार बनाया और उसे फंतासी दुनिया की सैर करा दी |

लेकिन जब हैरी पॉटर के किरदार को जब कागज पर लिखने का मौका आया, तब जे के रोलिंग ने कहा – मैं कंफ्यूज हूं कि मैं बुक लिखना कहां से स्टार्ट करूँ, क्योंकि मैं जानती हूं कि कन्फ्यूजन जितना ज्यादा होगा, उतनी ही क्रिएटिविटी का लेवल बढ़ता है, फिर मैं कुछ नया सोच पाती हूं |

एक समय ऐसा था जब J K Rowling की नौकरी छूट जाने की वजह से वे सरकारी भत्ते पर गुजारा कर रही थी उस समय जे के रोलिंग को बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, और इन सब मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने अपना पहला उपन्यास “ Harry Potter and the Philosopher’s Stone” लिखा | लेकिन इसके बाद जे के रोलिंग के पास एक बहुत बड़ी समस्या आ गई वह समस्या थी – अपनी पुस्तक को छपवाने की | क्योंकि उस उपन्यास को लेकर जिस भी लिटरेरी एजेंट के पास गई, उन्होंने उसे छापने से मना कर दिया | अंत में क्रिस्टोफर लिटिल नामक एजेंट ने जे के रोलिंग का साथ दिया और कहा “ मैंने आपका पूरा उपन्यास पढ़ा है , यह उपन्यास छपने के बाद आपको जीवन में शोहरत और इज्जत दिलाएगा |

अगर कोई मुझसे पूछे कि मेरी हैप्पीनेस की रेसिपी क्या है, तो पहला स्टेप होगा ये पता करना कि इस दुनिया में आपको क्या करना सबसे अधिक पसंद है और दूसरा स्टेप होगा किसी ऐसे को ढूंढना जो उसे करने के लिए आपको Pay कर सके – J K Rowling

क्योंकि जे के रोलिंग के उपन्यास में एक जादूगर बच्चे की कहानी थी जो क्रिस्टोफर को खूब बहुत पसंद आई, फिर क्रिस्टोफर ने जे के रोलिंग के उपन्यास को छपवाने का काम किया और क्रिस्टोफर की मेहनत सफल हुई और कुछ ही समय बाद ब्लूमसबरी प्रकाशन ने उनकी पुस्तक 2000 पौंड में खरीद ली | उसके बाद अमेरिका में पुस्तक के सर्वाधिकारो के लिए जे के रोलिंग को एक लाख डॉलर मिले, फिर धीरे-धीरे जे के रोलिंग अपनी सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने लगी| और अब रोलिंग को दुनिया की सबसे अधिक पारिश्रमिक लेने वाली लेखिका में गिना जाता है |

जे.के.रोलिंग ने ‘Harry Potter’ सीरीज के सात Noval लिखे –

हैरी पॉटर और पारस पत्थर Harry Potter And The Philosopher’s Stone
हैरी पॉटर और रहस्मयी तहखाना Harry Potter And The Chamber Of Secret
हैरी पॉटर और अज्क्बान का कैदी Harry Potter And Prisoners Of Azkaban
हैरी पॉटर और आग का प्याला Harry Potter And Goblet Of Fire
हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह Harry Potter And The Order Of The Phoenix
हैरी पॉटर और हाफ-ब्लड प्रिंस Harry Potter And The Half-Blood Prince
हैरी पॉटर और मौत के तोहफे Harry Potter And The Deathly Hollow

J K Rowling का फर्श से अर्श तक पहुँचने तक का सफ़र अपने आप में एक बहुत बड़ी मिसाल है. मुश्किलों में भी अपना हौसला बनाये रखने, जीवन में कई मुकाम पर असफल होने के बावजूद उम्मीद का दामन थामे रखने और अपनी कड़ी मेहनत, सघर्ष व परिश्रम के बल पर आज वे सफलता के इस मुकाम पर पहुँच पाई है |

Please Check Also : अज़ीम प्रेमजी | अज़ीम-ओ-शान के बादशाह – Short Biography

दोस्तों यह “J K Rowling Short Biography in Hindi” आपको कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताइए, और दोस्तों जहां भी Possible हो WhatsApp, Facebook, Google+ पर अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करें, दोस्तों “J K Rowling Short Biography in Hindi” को पढ़ने के लिए nikhilvijayvargiya.com – Motivation Ka House की तरफ से आपको धन्यवाद!!

दोस्तों यदि आपके पास Hindi मैं कोई Article, Biography, Inspiring Poem, Motivational story, Moral story, Hindi Quotes, या फिर कोई और जानकारी है और यदि आप हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ ईमेल करें| हमारी E-mail ID: admin@nikhilvijayvargiya.com |यदि आपकी पोस्ट हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे | Thankyou!!

Nikhil Vijayvargiya

This Nikhil Vijayvargiya. A Motivational Blogger.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *