7 stories for disappointed peoples in hindi – आत्मविश्वास की कमी है तो एक बार पढ़िए

ज़िंदगी मैं आत्मविश्वास (Self Confidence) का होना बहुत जरुरी है, दुनिया मैं ऐसे कुछ महान लोग है जिन्होंने अपने आत्मविश्वास के दम पर खुद को Zero से Hero बना लिया |

दोस्तों कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, सफल वह नहीं जो कभी हार ना हो बल्कि सफल वह है जो बार बार हार कर भी उठ खड़ा हुआ हो |  जब आप किसी काम या Business मैं फेल हो जाते हैं तब आपको गुस्सा जरूर आता होगा, और सोचते होंगे कि हमारे साथ हमेशा ऐसा क्यों होता है| लेकिन आपको उस हार से सबक लेना होगा?

क्योकि जिन लोगो को आज आप सफलता के शिखर पर देख रहे है, वे अपने जीवन मैं कई बार असफल हुए थे| आज मैं आपको ऐसी कुछ हस्तियों के बारे में बताऊंगा जो अपनी लाइफ में कई बार फेल हुए  लेकिन उन्होंने अपनी परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी बल्कि हर कठिन समय में अपने आत्मविश्वास के दम पर एक नई ऊर्जा के साथ खड़े हुए… तो चलिए दोस्तों उन लोगो के बारे देखते है जिससे हमारा भी आत्मविश्वास बढ़ेगा और और उन लोगो की Inspiration से हम भी अपने जीवन मैं कुछ कर सकते है |

Short stories for disappointed peoples in hindi

Story no. 1

एक बच्चा जिसे स्कूल से निकाला गया क्योंकि लोग उसे मंदबुद्धि समझते थे |  वह गणित के आसान से आसान सवाल भी हल नहीं कर पाता था और और उसके बारे में कहा गया कि वह कभी भी जीवन में कुछ बड़ा नहीं कर सकता |   स्कूल से निकाले जाने के बाद उसकी मां ने उसे घर पर ही शिक्षा दी और वह इंसान एक दिन दुनिया का सबसे बड़ा वैज्ञानिक बना |

उस मंदबुद्धि बच्चे का नाम है –  अल्बर्ट आइंस्टीन

Nikhil Vijayvargiya

Story no. 2

एक व्यक्ति जिसे  रेडियो news broadcaster  के इंटरव्यू से निकाल दिया गया क्योंकि उसकी आवाज उन्हें अच्छी नहीं लगी और कहा गया कि वह कभी Famous इंसान नहीं बन सकता |

वह इंसान है-  अमिताभ बच्चन, जो आज अपनी आवाज़ के कारण बॉलीवुड के महानायक है

Nikhil Vijayvargiya

अब अमिताभ बच्चन विश्व के उन लोगों में गिने जाते हैं जो अपनी लगन, मेहनत और जुनून से शून्य से शिखर तक पहुंचे और युवा पीढ़ी के आईकॉन बने |

अमिताभ ने कहा था –  प्रतिभा हर व्यक्ति में होती है,  लेकिन उसे बाहर निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ता है मेहनत करनी होती है, तब प्रतिभा अपना कमाल दिखा पाती हैं|

Story no. 3

एक लड़का जो मेरठ से घर से भाग कर मुंबई में Singer बनने आया |  काफी समय तक मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर सोया, मां बाप को उससे बहुत उम्मीदें थी लेकिन उसे अपना भविष्य बहुत खराब दिखाई दे रहा था | कई रातें बिना खाने के प्लेटफार्म पर सो कर ही गुजारी और एक मौका मिला और वह संगीत की दुनिया में छा गया |

उस लड़के का नाम है-  कैलाश खेर

Nikhil Vijayvargiya

Story no. 4

ऐसा ही एक छोटा बच्चा, जिसका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम गांव में एक नाविक के घर हुआ था |  जो अपने सात भाई बहनों में पांचवें नंबर का था | बचपन में बच्चा अपनी पढ़ाई की फीस भरने के लिए सुबह-सुबह अखबार बांटा करता था | लेकिन उस बच्चे का,  विज्ञान के प्रति उसके सपने बड़े बड़े थे |

जब उसने पहला रॉकेट बनाया था तो वह  फ्लॉप हो गया, पहली मिसाइल बनाई वह सफल नहीं हुई,  लेकिन उसने फिर भी हिम्मत नहीं हारी और वही बच्चा एक दिन भारत का मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध हुआ |

उस बच्चे का नाम है –  एपीजे अब्दुल कलाम

Nikhil Vijayvargiya

 

Story no. 5

अब बात करते हैं एक ऐसी लड़की के बारे में जिसका जन्म मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ लेकिन उसे लिखने का बहुत शौक था | अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने लगी | इसी बीच उस लड़की की शादी हो गई और 2 साल में एक बच्चे की मां बनने के बाद उनके पति का देहांत हो गया,   और साथ ही साथ जिस कंपनी में वह काम करती थी वह कंपनी भी बंद हो गई और उसके बाद उस लड़की की नौकरी चली गई| तब उस लड़की की मन में कुछ लिखने का विचार आया.. फिर उसने हैरी पॉटर नाम का एक किरदार बनाया और उस पर एक बुक लिख दी, और उस लड़की के द्वारा लिखी गई बुक को पब्लिश करने के लिए 12 प्रकाशकों  के मना करने के बाद कहीं जाकर 13th पब्लिशर ने उस पुस्तक को छापा, आज हैरी पॉटर वर्ल्ड की सबसे बेस्ट नोवल सीरीज में से एक है |

और इस लड़की का नाम है – जे के रॉलिंग

Nikhil Vijayvargiya

Story no. 6

क्या आप कल्पना कर सकते है जिस महिला को लूटने के इरादे से आधी रात में चलती ट्रेन से लूटने का प्रयास किया जाय और उस महिला से जीत न पाने की वजह से चलती ट्रेन से बाहर फेक दिया जाये इतना ही नही,  फेकने के बाद पटरियों में अपने पैर जो महिला गवा दे, क्या ऐसी महिला एवेरेस्ट को भी फतह कर लेगी, ऐसा कारनामा एवेरेस्ट से भी ऊँचा हौसला रखने वाली महिला ने सच कर दिखाया है |

और उस महिला का नाम है — अरुणिमा सिन्हा

Nikhil Vijayvargiya

दोस्तों हम सभी के जीवन में कभी न कभी मुश्किल हालात जरूर आते है लेकिन हमे कभी भी किसी भी परिस्थिति में अपने हौसलो को कम नही होने देना चाहिए और जो लोग इन परिस्थितियों का सामना डटकर करते है वही लोग सफलता के पथ पर चलते हैं

और लास्ट में आप सभी को एक लाइन बोलना चाहता हूं – अपना हौसला मत हारो, हिम्मत से आगे बढ़ो, तब आपका भाग्य जरूर बदल जाएगा ||

दोस्तों यह “7 stories for disappointed peoples in hindi” आपको कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताइए, और दोस्तों जहां भी Possible हो WhatsApp, Facebook, Google+ पर अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करें, दोस्तों “7 stories for disappointed peoples in hindi” को पढ़ने के लिए nikhilvijayvargiya.com – Motivation Ka House की तरफ से आपको धन्यवाद!!

दोस्तों यदि आपके पास Hindi मैं कोई Article, Biography, Inspiring Poem, Motivational story, Moral story, Hindi Quotes, या फिर कोई और जानकारी है और यदि आप हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ ईमेल करें| हमारी E-mail ID: admin@nikhilvijayvargiya.com |यदि आपकी पोस्ट हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे | Thankyou!!

Search For : 7 stories for disappointed peoples in hindi, Short Stories, प्रेरणादायक कहानी, power of self confidence, motivation ka house nikhil, nikhil vijayvargiya .

Nikhil Vijayvargiya

This Nikhil Vijayvargiya. A Motivational Blogger.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *